
Uncategorized
बरुआसागर में भाजपा की बैठक: ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर चर्चा, पहलगाम हमले पर पाकिस्तान को मुँह तोड़ जवाब की सराहना
रिपोर्ट ; प्रथम श्रीवास्तव
बरुआसागर ( झाँसी ) | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के विषय पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षक विधायक बाबूलाल तिवारी उपस्थित रहे | मंच पर अमरसिंह कुशवाहा, रुपेश नायक (मंडल अध्यक्ष), बालमुकुंद अग्रवाल और अनिल पाठक भी उपस्थित रहे |
- मुख्य अतिथि बाबूलाल तिवारी ने कार्यकर्ताओं को ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के उद्देश्य और इसके महत्व के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने इस पहल के लाभों पर प्रकाश डाला और कार्यकर्ताओं से इसे जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि यह प्रस्ताव देश में चुनावी सुधारों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसका उद्देश्य समय और संसाधनों की बचत करना है। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा, “एक राष्ट्र, एक चुनाव” का विचार देश के हित में है। यह न केवल चुनावी खर्च को कम करेगा, बल्कि सरकार को विकास कार्यों पर अधिक ध्यान केंद्रित करने में भी मदद करेगा। इसके अतिरिक्त, उन्होंने हाल ही में पहलगाम में हुए हमले पर भारत द्वारा पाकिस्तान को दिए गए मुंहतोड़ जवाब ऑपरेशन सिन्दूर की भी सराहना की।
महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष मीनू राजावत और अन्य महिला मोर्चा सदस्यों ने भी बैठक में भाग लिया। कार्यक्रम में उद्धव दीक्षित, तुलसी कुशवाहा, विनोद पुरोहित, श्यामाचरण बिरथरे, कैलाश नारायण कौशिक, संदीप बिरथरे, अनुभव चतुर्वेदी (मंडल अध्यक्ष, युवा मोर्चा), ललित कुशवाहा, ओमी कुशवाहा, मृदुल तिवारी, सतेंद्र त्रिपाठी, धर्मेंद्र तिवारी, राजकिशोर आचार्य, ओमप्रकाश पार्षद, राजू कुशवाहा प्रधान, निशांत नायक, पवन कुशवाहा हरपुरा, प्रदीप रायकबार, देवेंद्र बाजपेई, संतोष मिश्रा, राजेश कुशवाहा पार्षद, शिवम नापित, करन सेन, प्रथम श्रीवास्तव, प्यारेलाल रायकवार, राघवेंद्र सेन, वीरू अहिरवार, संतोष कुमार पार्षद, विजय दुबे देवरी, प्रदीप कुशवाहा, मलखान प्रधान, बलवान सिंह,अंजुल पुरोहित, बल्ली कुशवाहा (प्रधान), और महिला मोर्चा से गायत्री पुरोहित , पार्वती रायकवार , कमला सोनी , मंजूलता अग्रवाल , उर्मिला साहू , पूनम कुशवाहा व अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे | कार्यक्रम का संचालन शिवम अग्रवाल ने किया, अध्यक्षता और आभार व्यक्त मंडल अध्यक्ष रुपेश नायक ने किया।