Uncategorized

परशुराम जयंती पर बड़वाह में हुआ भव्य सम्मान समारोह, 4 फीट ऊँची प्रतिमा का हुआ लोकार्पण

 

बड़वाह कुलदीप सिंह अरोरा

 

परशुराम जयंती पर बड़वाह में हुआ भव्य सम्मान समारोह, 4 फीट ऊँची प्रतिमा का हुआ लोकार्पण।

बड़वाह। परशुराम जयंती महोत्सव के अंतिम दिन नगर में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन सर्व ब्राह्मण महासभा की ओर से किया गया। यह गरिमामयी आयोजन नागेश्वर मंदिर परिसर में संपन्न हुआ, जहां भगवान परशुराम की 4 फीट ऊँची भव्य प्रतिमा का लोकार्पण श्रद्धा व भक्ति के साथ सम्पन्न हुआ।

 

राजमंगल सेवा संस्थान द्वारा समर्पित इस प्रतिमा का अनावरण बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस, बड़वाह विधायक सचिन बिरला और नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता के करकमलों से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ। वैदिक विधि से प्रतिमा का पूजन और अनावरण पंडित जितेंद्र अत्रे के सान्निध्य में हुआ।

कार्यक्रम में सर्व ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष पंडित राजेंद्र जोशी, महिला मंडल अध्यक्ष किरण जोशी, दुर्गावाहिनी अध्यक्ष दीपमाला शर्मा, युवावाहिनी अध्यक्ष पीयूष शर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल सहित अनेक गणमान्यजन मंचासीन रहे।

 

अपने उद्बोधन में विधायक अर्चना चिटनिस ने भगवान परशुराम के विषय में फैलाए जा रहे भ्रामक प्रचार पर चिंता जताते हुए कहा कि परशुराम किसी जाति के विरोधी नहीं थे, उन्होंने केवल अत्याचारियों का विनाश किया। उन्होंने कहा कि आज भारत को जातियों में बांटने का प्रयास हो रहा है, जबकि हमें गर्व से अपने हिंदू होने की पहचान को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने ब्राह्मण समाज द्वारा राष्ट्र को धर्म के सूत्र में बांधने की भूमिका की सराहना की।

 

 

इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाले विप्रजनों को सम्मानित भी किया गया। संगीत क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पंडित भवानीशंकर व्यास को ‘विप्र विभूषण’, जबकि पूर्व महासभा अध्यक्ष जीएस गावशिंदे, समाजसेवी सुरेंद्र पंड्या, मंगला जोशी, दीपमाला शर्मा, शैलेंद्र शर्मा और एएसआई अरविंद शुक्ला को ‘विप्र गौरव सम्मान’ से अलंकृत किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन दिलीप शर्मा ने किया तथा आभार प्रदर्शन पंडित राजेंद्र जोशी ने किया। आयोजन में राजेंद्र पंडित, नवीन दुबे, भूपेंद्र खरे, दर्गाशंकर शर्मा, सुरेंद्र पंड्या, मनीष शर्मा, राजा शर्मा, अखिलेश चौकड़े और विवेक भालके सहित अनेक समाजबंधुओं का सराहनीय योगदान रहा।

कुलदीप सिंह अरोरा

कुलदीप सिंह अरोरा भारत संवाद न्यूज़ के बड़वाह तहसील के संवाददाता हैं.कुलदीप सिंह अरोरा वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ ग्रुप के टीवी,वेब सहित भारत संवाद न्यूज़ समूह के सभी प्लेटफॉर्म्स के लिए योगदान दे रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!