Uncategorized

देव दरबार परिसर में श्रद्धा और वैदिक परंपरा के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय यज्ञ दिवस

Gorishankar Vaishnav

देव दरबार परिसर में आज अंतर्राष्ट्रीय यज्ञ दिवस के अवसर पर आस्था वैदिक संस्थान द्वारा एक विशेष यज्ञ का आयोजन किया गया। इस आयोजन में संस्था के सदस्यों सहित स्थानीय नागरिकों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया।

यज्ञ कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और अग्निहोत्र की विधियां संपन्न की गईं। उपस्थित सदस्य परंपरागत वेशभूषा में यज्ञ में आहुति देते नजर आए। कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता एवं पतंजलि युवा भारत के प्रदेश प्रभारी नरेंद्र आस्था ने यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “यज्ञ करने से वायुमंडल की शुद्धि होती है, पर्यावरण प्रदूषण में कमी आती है और अनेक प्रकार के रोगाणुओं का नाश होता है।”

इस आयोजन में विशेष रूप से भारत स्वाभिमान तहसील प्रभारी वेद प्रकाश आर्य, आस्था वैदिक संस्थान निदेशक कमलेश कुमार, जीत माली, लक्ष्मण सिंह राजपुरोहित, अक्षर परिहार, खुशी देवासी, मनोहर सिंह देवड़ा, कोमल माली आदि सदस्यों ने भी भाग लिया और यज्ञ की विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाई।

यज्ञ स्थल को पारंपरिक सजावट और भगवती प्रतिमा से सुशोभित किया गया था, जिससे वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया। अंत में सभी प्रतिभागियों को यज्ञ का महत्त्व समझाते हुए साहित्य वितरित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!