Uncategorized

सहकारिता कर्मचारियों की हड़ताल से शाजापुर में काम ठप खाद वितरण, ऋण और पीडीएस दुकानों का संचालन प्रभावित

10 सितम्बर 2025

ब्यूरो किशोर सिंह राजपूत शाजापुर

9981757273

शाजापुर। मप्र सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर शाजापुर जिले के सहकारिता कर्मचारी कलमबंद हड़ताल पर चले गए हैं। इससे जिले की सहकारिता समितियों के सभी कार्य रुक गए हैं। फूलखेड़ी हनुमान मंदिर परिसर में कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष बी.एस. चौहान ने कर्मचारियों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है।

जिलाध्यक्ष लखन कुंभकार ने बताया कि हड़ताल से खाद वितरण प्रभावित होगा। ऋण वितरण और वसूली रुक जाएगी। पीडीएस दुकानों का संचालन भी बाधित होगा। इससे आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कर्मचारी अपनी मांगों के पूरा होने तक आंदोलन जारी रखने पर अड़े हैं। हड़ताल की समाप्ति पर अभी कोई स्पष्टता नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!