E-Paperhttps://bharatsamvadtv.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorized

पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण अभियान जारी

रिपोर्ट सुधीर बैसवार 

सनावद / वर्षा ऋतु में सामाजिक संस्थाओं द्वारा पर्यावरण सुधार हेतु व्यापक स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इस तारतम्य में मंगलवार को निमाड़ क्षेत्र के सुप्रसिद्ध पर्यावरण चिंतक खयालीराम सेजगायां एवं विधायक सचिन बिरला ने श्री तरु पुत्र पर्यावरण मित्रमंडल के साथ समीपवर्ती ग्राम ढकलगांव स्थित श्रीकृष्ण गौशाला में गौ पूजन कर पौधारोपण किया। इस अवसर पर विधायक ने श्रीकृष्ण गौशाला में विद्युत ट्रांसफार्मर हेतु 2 लाख 58 हजार रु तथा चबूतरा निर्माण हेतु 2 लाख रु प्रदान करने की घोषणा की।

विधायक ने कहा कि निमाड़ के बढ़ते तापमान को नियंत्रित करने और ऋतु चक्र को नियमित रखने के लिए व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। इसलिए क्षेत्रवासी अपने आसपास जहां भी जगह उपलब्ध हो, पौधारोपण करें और साथ ही पौधों की पेड़ बनने तक सुरक्षा तथा नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित भी करें। तभी वृक्षारोपण अभियान सफल और सार्थक होगा।विधायक ने पर्यावरण संरक्षण हेतु श्री तरु पुत्र पर्यावरण मित्रमंडल के प्रयासों की सराहना की। सेजगायां एवं वृक्ष मित्रों ने भी क्षेत्रवासियों से पर्यावरण संरक्षण हेतु व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण का आव्हान किया।

उल्लेखनीय है कि श्री तरु पुत्र पर्यावरण मित्रमंडल ढकलगांव द्वारा अभी तक 2270 पौधों का सफलतापूर्वक रोपण किया जा चुका है। इस दौरान वृक्ष मित्र सरपंच रमेश चंद्र,शंकर पटल्या, दशरथ चौधरी,महेंद्र बिरला,सोहन यादव,कोमल भटान्या,शांतिलाल चौधरी,मुकेश पेटबल्या,दिनेश अंबिया,दिनेश सेजगायां,पदमजी बिरला,सोनू गढ़ीवाला,कुलदीप पटेल, सालकराम पाल्या,सुरेंद्र बिरला,दिनेश चाचरिया,श्रीराम बड़वाला,गुरुदयाल सेजगायां सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!