
पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद जुटाने की पहल*
जाने माने समाजसेवी मुश्ताक मलिक ने शुरू किया अभियान*
रिपोर्ट सुधीर बैसवार
सनावद / पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सामाजिक संस्था अंजुमन इस्लाम चिल्ड्रन वेलफेयर समिति ने हाथ आगे बढ़ाया है।
इस तारतम्य में समिति के अध्यक्ष मुश्ताक मलिक के नेतृत्व में बाढ़ पीड़ितों को राहत प्रदान करने के लिए क्षेत्र में सहायता जुटाने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है। मलिक ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए क्षेत्रवासियों से आर्थिक सहायता के अलावा खाद्य सामग्री,कंबल,गद्दे,मच्छरदानियां आदि एकत्रित की जा रही हैं।
सनावद नगर से जल्दी ही राहत सामग्री का ट्रक पंजाब रवाना किया जाएगा। बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए नगरवासियों के साथ आसपास के ग्रामों के किसान परिवार भी यथोचित दान दे रहे हैं। मलिक ने क्षेत्रवासियों से बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सामर्थ्य अनुसार मदद प्रदान करने का आव्हान किया है।
बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए समिति के प्रयासों की नागरिकों ने सराहना की। राहत सामग्री जुटाने में समिति के अबरार अशरफी,नौशाद मलिक,ताहिर बेग,सैयद उम्मेद अली,आमिर बेग,अंजुमन इस्लाम कमेटी के सदर शेख साकेरीन अशरफी,सेक्रेटरी जर्रार अहमद,वसीम खान,रियाज बेग,मिर्जा आमीन बेग,शेख सिराज,आफताब मलिक द्वारा सराहनीय सहयोग दिया जा रहा है।