
भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़े के रूप में मनाने का निर्णय लिया।
बड़वाह कुलदीप सिंह अरोरा
भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़े के रूप में
मनाने का निर्णय लिया।
भाजपा ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस को सेवा पखवाड़े के रूप में 17 ,सितंबर से 2 अक्टूबर तक मानने का निर्णय किया है इसी संदर्भ में आज
भाजपा ग्रामीण मंडल बड़वाह द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई! जिसमे विधायक श्री सचिन जी बिरला ,पूर्व मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण काग जी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष महेश जी गुर्जर, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष खुमान सिंह जाट जी दोनों मंडल महामंत्री,सेवा पखवाड़े अभियान के संयोजक डॉ एन एस सोलंकी ओर सह
संयोजक मनीष सिंह लोधी और राधेश्याम जी चोयल के साथ शामिल हुआ जिले से प्रभारी के रूप मे पधारें दीलीप जोशी जी, व विजय जी पटेल सभी, मंडल के समस्त पदाधिकारीगण,सभी बूथ के अध्यक्ष और सभी मोर्चो के अध्यक्ष,मातृशक्ति व सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यशाला का संचालन पूर्व मंडल महामंत्री नवल सिंह पंवार जी और आभार मंडल उपाध्यक्ष राजेश जी चौधरी (गोलू भाई) ने किया।