
*बड़वाह जैन सोशल ग्रुप प्राइम ने पंजाब बाढ़ पीड़ितों हेतु राशि सौंपी* मानवता ही सच्चा धर्म है
-बड़वाह से कुलदीप सिंह अरोरा-
*बड़वाह जैन सोशल ग्रुप प्राइम ने पंजाब बाढ़ पीड़ितों हेतु राशि सौंपी*
मानवता ही सच्चा धर्म है
हाल ही में पंजाब प्रदेश में आई भीषण बाढ़ ने वहाँ के जन-जीवन को गहराई तक प्रभावित किया। अनेक लोग अपने
घर-बार, रोजगार और आवश्यक संसाधनों से वंचित हो गए। इस विकट परिस्थिति में पीड़ित परिवारों की सहायता हेतु जैन सोशल ग्रुप बड़वाह प्राइम ने समाज जन के सहयोग से राहत राशि एकत्रित की। यह पहल केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि संवेदना, करुणा और सेवा भावना का प्रतीक है।
इस राहत राशि को पंजाब में ज़रूरतमंदों तक पहुँचाने के उद्देश्य से बड़वाह के सिख समाज के अध्यक्ष स. रविंदर सिंह प्रीतम सिंह जी भाटिया को इस अवसर पर जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप प्राइम के अध्यक्ष शेखर सलोनी भंडारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विशाेक शिल्पा छाजेड़, चेयरमेन संजय चंचल मुथा, सचिव फ्रजेंट कविता ख़िवसरा द्वारा सिख संगत के सामने श्री गुरुद्वारा साहिब पर रुपए 41000 की राशि सौंपी गई। सिख समाज की सेवा परंपरा और समर्पण पूरे देश में विख्यात है, और उनके माध्यम से यह राशि सही स्थान तक पहुँचकर वास्तविक राहत प्रदान करेगी। यह कदम जैन और सिख समाज के बीच सौहार्द और सहयोग की अनूठी मिसाल है।
इस अवसर पर पधारे हुए जन प्रतिनिधियों का मनप्रीत सिंह भाटिया द्वारा एवं सतविंदर सिंह भाटिया द्वारा सम्मान किया एवं सिख संगत द्वाराआभार प्रकट किया गया
—