Uncategorized

अलकापुरी कॉलोनी में गणपति राजा का भावपूर्ण विसर्जन बप्पा को नम आंखों से दी विदाई।

बड़वाह कुलदीप सिंह अरोरा

अलकापुरी कॉलोनी में गणपति राजा का भावपूर्ण विसर्जन।

अलकापुरी के गणपति राजा की विदाई, अगले बरस फिर आएंगे,
भक्तों के जीवन में सुख-समृद्धि लाएंगे,
आस्था और उमंग की नई किरण जगाएंगे,
“गणपति बप्पा मोरया” के जयकारे गूँजाएंगे।


बड़वाह। नर्मदा रोड स्थित अलकापुरी कॉलोनी में गणेश चतुर्थी से लेकर आनंद चौदस तक प्रतिदिन धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान गणपति बप्पा की प्रतिदिन प्रातः-सायं पूजा-अर्चना, आरती पंडित रुद्राक्ष जी अत्रे द्वारा की जाती रही। तथा प्रसाद वितरण का क्रम प्रतिदिन चलता रहा। एवं प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम कॉलोनी वासियों एवं बच्चों द्वारा होते रहे।

आज आनंद चौदस के पावन अवसर पर गणपति राजा का विसर्जन समारोह बड़े धूमधाम और भावपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। ढोल-ताशों की गूंज और भक्तों के नृत्य-गान के बीच भगवान गणपति का वाहन द्वारा जुलूस निकाला गया। श्रद्धालुओं ने नम आँखों और भक्ति भाव से नर्मदा जी के तट पर निर्धारित स्थान पर बप्पा को विसर्जित किया।

 

इस अवसर पर सुरेश कोठारी, शैलेंद्र चौधरी, नार्वे जी, राजू शर्मा, महेंद्र तोमर, वर्मा जी, प्रीतेश जी व्यास, राठौर जी, नागर जी, जितेंद्र शर्मा, विनोद पाटीदार, मालवीय जी, सोनी जी, देशमुख जी सहित कॉलोनी की महिला शक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित रही।

कुलदीप सिंह अरोरा

कुलदीप सिंह अरोरा भारत संवाद न्यूज़ के बड़वाह तहसील के संवाददाता हैं.कुलदीप सिंह अरोरा वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ ग्रुप के टीवी,वेब सहित भारत संवाद न्यूज़ समूह के सभी प्लेटफॉर्म्स के लिए योगदान दे रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!