Uncategorized

10 दिनों की भक्ति भाव से सेवा के बाद गणेश प्रतिमाओं का सामूहिक विसर्जन।

घाटों पर प्रशासन और पुलिस के रहे पुख्ता इंतज़ाम-- *प्रशांत जैन बड़ा मलहरा*

बड़ा मलहरा,नगर में गणेश महोत्सव का समापन आज श्रद्धा और उत्साह के वातावरण में हुआ। थाना क्षेत्रान्तर्गत द्रोणगिरी काठन नदी घाट पर 10 दिनों तक पूजन-अर्चन और भक्ति भाव से सेवा किए जाने के उपरांत गणेश प्रतिमाओं का सामूहिक विसर्जन किया गया।
विसर्जन के अवसर पर श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। भक्तों ने बड़े भाव-विभोर होकर ‘गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारे लगाए। पूरा क्षेत्र भक्ति रस में सराबोर नज़र आया।
इसी तारतम्य में बड़ा मलहरा सिविल हॉस्पिटल में विराजमान प्रतिमा जी को हॉस्पिटल के अधिकारी व कर्मचारी सामुहिक रूप से विसर्जित करने द्रोणगिरी घाट पर आए और पूर्ण प्रशासनिक सुरक्षा में विसर्जन किया।
वहीं थाना बड़ा मलहरा व भगवां पुलिस,राजस्व विभाग विभाग की ओर से सुबह से ही घाटों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
पुलिस बल की तैनाती के साथ ही नगर पालिका द्वारा स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। इसके साथ ही विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों ने भी सेवाकार्य में सक्रिय योगदान दिया।
शाम 6:00 तक तकरीबन कुल 75 प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा सका।
विसर्जन हेतु प्रतिमाओं का क्रम जारी था।
गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं में जहाँ भावुकता झलक रही थी, वहीं अगले वर्ष बप्पा के पुनः आगमन की प्रतीक्षा भी साफ नज़र आ रही थी।
SDOP रोहित अलावा के निर्देशन में टी आई श्रद्धा शुक्ला, भगवा टी आई कृपाल सिंह मार्को, ए एस आई बी एस घोष,ए एस आई गौण चौकी प्रभारी सेंधपा,मुन्शी सीता अहिरवार,जीवन अहिरवार।
राजस्व विभाग से नायाब तहसीलदार विश्वभर सिंह मरावी,राजस्व निरीक्षक जे एल रावत,पटवारी मनोज प्रजापति,पटवारी छोटू राजा,ग्राम सहायक चरन कुशवाहा आदि।
ग्राम पंचायत सरपंच कलन अहिरवार के द्वारा विसर्जन हेतु व्यवस्था में पूर्ण सहयोग किया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!