Uncategorized

थाना पुरानी बस्ती पुलिस द्वारा दुष्कर्म से संबंधित वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

बस्ती जिले के थाना पुरानी बस्ती पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 143/25 धारा 87, 69 BNS से संबंधित वांछित अभियुक्त अजय सोनकर पुत्र रामकेश सोनकर निवासी जगदीशपुर थाना कोतवाली जनपद बस्ती उम्र 23 वर्ष को दिनांक 12.08.2025 को समय 10.25 बजे स्टेशन गेट नं0 1 के पास से गिरफ्तार कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण⤵️

 

1.अजय सोनकर पुत्र रामकेश सोनकर निवासी जगदीशपुर थाना कोतवाली जनपद बस्ती उम्र 23 वर्ष।

 

घटना का संक्षिप्त विवरण⤵️

 

दिनांक 07.8.2025 को वादिनी द्वारा प्रा0पत्र दिया गया कि उनकी पुत्री उम्र 19 वर्ष को अजय सोनकर पुत्र रामकेश सोनकर निवासी जगदीशपुर थाना कोतवाली जनपद बस्ती भगा ले गया है, जिसके आधार पर थाना पुरानी बस्ती पर मु0अ0स0 143/25 धारा 87 BNS पंजीकृत किया गया जिसमें पीडिता को सकुशल बरामद किया गया तथा पीडिता के बयान से मुकदमा उपरोक्त में धारा 69 BNS की बढोत्तरी कर संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम⤵️

 

1.थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती श्री महेश सिंह जनपद बस्ती।

2.उ0नि0 ओम प्रकाश मिश्र थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती।

3.हे0का0 शिब्बन लाल,का0 इरफान अंसारी थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती।

 

 

रिपोर्ट. मोहम्मद टीपू

भारत संवाद न्यूज़

बस्ती

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!