
ब्यूरो किशोर सिंह राजपूत शाजापुर
पिछले 24 घंटों में 27.5 मि.मी. औसत वर्षा
सर्वाधिक वर्षा तहसील पोलायकलां में 55 मि.मी. हु
जिले में गत दिवस से आज प्रात: 8.00 बजे तक कुल 27.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। सर्वाधिक वर्षा तहसील पोलायकलां में 55 मि.मी. हुई है। इसी तरह तहसील अ. बड़ोदिया में 50 मि.मी., मो.बड़ोदिया में 37 मि.मी., कालापीपल में 29 मि.मी., शाजापुर में 14 मि.मी., शुजालपुर में 5 मि.मी. एवं गुलाना में 2 मि.मी. वर्षा हुई हैं।
जिले में 01 जून 2025 से अब तक तहसील शाजापुर में 301 मि.मी., मो. बड़ोदिया में 448 मि.मी., शुजालपुर में 466 मि.मी., कालापीपल में 537 मि.मी., गुलाना में 334 मि.मी., पोलायकलां में 226 एवं अ.बड़ोदिया में 253 मि.मी., इस प्रकार कुल 366.5 मि.मी. औसत वर्षा हुई है। जबकि जिले की सामान्य वर्षा 987.7 मि.मी. हैं।