टॉप न्यूज़यूपी

नुमाइश चौराहा स्थित जिला कार्यालय पर धूमधाम से फहराया गया तिरंगा

रिपोर्ट-ब्रजेश पोरवाल 7017774931

इटावा – स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल, इटावा के जिला कार्यालय नुमाइश चौराहा पर ध्वजारोहण कार्यक्रम बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष संतोष चौहान ने तिरंगा फहराकर देशभक्ति का संदेश दिया।

इस मौके पर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. एके शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष एम.पी. सिंह तोमर, जिला वरिष्ठ महामंत्री हरि गोपाल शुक्ला, जिला महामंत्री रमेश यादव, नगर अध्यक्ष ओम रतन कश्यप, महिला जिला अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा, युवा जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता, युवा जिला महामंत्री राघव यादव, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेंद्र भदौरिया, उद्योग मंच जिला अध्यक्ष मेजर पांडे, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कनौजिया, अभिषेक दीक्षित, शैलेंद्र सिंह राजावत, राजीव पाल, युवा नगर अध्यक्ष मुकेश दुबे, युवा नगर कोषाध्यक्ष गोविंद कृष्णा भदौरिया, युवा नगर उपाध्यक्ष आशीष तिवारी, रेडीमेड संगठन अध्यक्ष विनोद जैन, महिला जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी कुशवाहा, महिला जिला संगठन मंत्री अंजू वर्मा और गोपाल वर्मा समेत संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

ध्वजारोहण के बाद जिला महामंत्री रमेश यादव और जिला संगठन मंत्री अवधेश दुबे ने अपने प्रतिष्ठान पर सभी अतिथियों को स्वल्पाहार कराकर उनका स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति का उत्साह और तिरंगे के प्रति गौरव साफ झलकता रहा।]

Nitin Dixit Etawah Bureau Chief

नितिन दीक्षित भारत संवाद न्यूज़ के इटावा जिले के ब्यूरो चीफ हैं. नितिन दीक्षित वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ ग्रुप के टीवी,वेब सहित भारत संवाद न्यूज़ समूह के सभी प्लेटफॉर्म्स के लिए योगदान दे रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!