
कृषि विज्ञान केंद्र सिवनी में प्रधानमंत्री सम्मान निधि के हितलाभ वितरण का जिला स्तरीय कार्यक्रम सम्पन्न
सुशील चौहान
सिवनी /कृषि विज्ञान केंद्र सिवनी के दर्पण सभागार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के बनारस से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20 वीं किस्त के तहत धनराशि हस्तांतरण कर किसान भाई-बहनों को संबोधित किया। डॉ शेखर सिंह बघेल वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख के मार्गदर्शन में कृषि विज्ञान केंद्र सिवनी द्वारा में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सिवनी जिला के प्रगतिशील किसानों को दिखाया गया।
इस सजीव प्रसारण के दौरान जनपद अध्यक्ष किरण भलावी, श्री संजय सक्सेना प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा, दीपक ठाकुर प्रदेश कार्य समिति किसान मोर्चा,जनपद सदस्य घनश्याम सनोडिया, डिप्टी कलेक्टर श्री विजय कुमार सेन, उपसंचालक कृषि श्री सुधीर धुर्वे सहायक संचालक प्रफुल्ल घोडेस्वर कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ शेखर सिंह बघेल आदि मंचासीन रहे ।
इस दौरान सिवनी के लगभग 280 से अधिक किसानों ने कार्यक्रम में भाग लिया।कार्यक्रम दौरान किसान भाइयों को वैज्ञानिकों ने खरीफ मौसम में धान, सोयाबीन, मक्का, अरहर फसलों में समसामयिक समस्याओं की समाधान पर तकनीकी सलाह प्रदान की।
कार्यक्रम में विशेष रूप से कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में किसानों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को सफल बनाया ।इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ के के देशमुख डॉ निखिल सिंह इंजि. कुमार सोनी डॉ जी के राणा प्रशांत कुर्मी आदि की उपस्थिति रही।