जोबट में ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के जयघोष से गूंजा नगर
सैकड़ों वाहनों और हजारों हाथों में लहराते तिरंगे, हर गली में गूंजे भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे, नगर डूबा देशभक्ति के रंग में।
जोबट से पत्रकार असलम खत्री कि रिपोर्ट
जोबट। स्वतंत्रता दिवस की आहट से पहले जोबट तहसील देशभक्ति के जज़्बे से सराबोर हो उठा।
मंगलवार को नगर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसने एक ऐतिहासिक स्वरूप ले लिया। सैकड़ों वाहनों और हजारों हाथों में लहराते तिरंगों ने नगर की गलियों को राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग दिया।
इस विशाल रैली की अगुवाई भाजपा जिला अध्यक्ष मकू पोरवाल, पूर्व विधायक मधोसिंह डावर, विशाल रावत, नरेन्द्र मंडलोई,, नगर अध्यक्ष राहुल मोहनिया,, अकबर खत्री,, मौसम डावर,, तरुण जैन,, एवम पार्षदगण सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने की। यात्रा की शुरुआत कॉलेज चौराहा स्थित टंट्या मामा स्मारक से हुई, जहां झंडारोहण और जोशीले देशभक्ति नारों के बीच कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
तिरंगा यात्रा कृष्ण मंदिर चौपाटी, गांधी चौक, सुभाष मार्ग होते हुए छोटा बस स्टैंड पहुंची और अंत में शहीद चंद्रशेखर आज़ाद प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ सम्पन्न हुई। पूरे मार्ग में भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के उद्घोष गूंजते रहे। हर गली, हर चौक पर नागरिकों ने यात्रा का स्वागत किया, जिससे वातावरण पूरी तरह देशभक्ति की भावना में डूब गया।