
सिवनी / भू-अभिलेख कार्यालय सिवनी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 01 जून से 05 अगस्त 25 तक 730.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
विकासखंडवार वर्षा की प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से 05 अगस्त 25 तक विकासखंड सिवनी में 666.6 मि.मी, कुरई में 386.0 मि.मी., बरघाट में 510.1 मि.मी., केवलारी में 907.0 मि.मी., छपारा 787.5 मि.मी, लखनादौन में 713.0 मिमी, धनौरा में 714.4 मिमी एवं घंसौर में 1157.0 मिमी. वर्षा, इस प्रकार कुल 5841.6 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। ज्ञात हो विगत वर्ष 05 अगस्त 2024 तक कुल 7084.7 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई थी।