
E-Paperhttps://bharatsamvadtv.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorized
हर घर तिरंगा अभियान के तहत पुलिस प्रशासन ने निकाली तिरंगा वाहन रैली
रिपोर्ट सुधीर बैसवार
सनावद/मध्य प्रदेश शासन के निर्देश अनुसार हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत सनावद थाना प्रभारी रामेश्वर ठाकुर के नेतृत्व में एक विशाल तिरंगा वाहन रैली का आयोजन हुआ तिरंगा वाहन रैली थाना परिसर से प्रारम्भ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुऐ थाना परिसर पहुंची जहाँ तिरंगा वाहन रैली समापन किया गया है
रैली के दोरान थाना प्रभारी रामेश्वर ठाकुर अपने पुलिस और जनप्रतिनिधियों के साथ चौराहों पर स्वतंत्रता दिवस और तिरंगे प्रति जनता को जागरूकता संदेश देकर तिरंगा वाहन रैली का नेतृत्व कर नागरिकों को जागरूक कर रहे थे
तिरंगा वाहन रैली में पुलिस के साथ आम नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।