
हिंदू जागरण मंच के तत्वाधान अखंड भारत संकल्प यात्रा के तहत यात्रा निकाली गई
24 अगस्त 2025
ब्यूरो किशोर सिंह राजपूत शाजापुर 9981757273
शाजापुर। हिन्दू जागरण मंच शाजापुर द्वारा प्रति वर्ष अखण्ड भारत संकल्प के निमित्त विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष भी नगर संयोजक के नेतृत्व एवं जिला संयोजक के मार्गदर्शन में एक भव्य मशाल एवं तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में नगर के समस्त हिन्दू समाज एवं मातृशक्ति ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई यात्रा किला परिसर से धान मंडी किला रोड छोटा चौक बड़ा चौक सोमवारिया नई सड़क बस स्टैंड राज राजेश्वरी मंदिर पर पहुंची
पूर्व सैनिक ओर भारत माता की झांकी भी शामिल की गई कार्यक्रम का शुभारंभ अखण्ड भारत के संकल्प के साथ किया गया। नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकली इस विशाल यात्रा में सैकड़ों युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं महिला संगठन की सक्रिय उपस्थिति रही। सहभागीजन ने तिरंगे और मशाल के माध्यम से एकता व राष्ट्रीय चेतना का संदेश दिया। यात्रा की व्यवस्था के लिए विशेष रूप से सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन पर ध्यान दिया गया। स्वयंसेवकों द्वारा अनुशासनबद्ध तरीके से रैली को संचालित किया गया। साथ ही, नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रियों का स्वागत किया। यह आयोजन न केवल नगर के सांस्कृतिक और राष्ट्रभक्ति भाव को अभिव्यक्त करता है, बल्कि युवाओं में अखण्ड भारत के प्रति दृढ़ संकल्प और जागरूकता का उत्साह भी जगाता है। यात्रा