
डीआईजी छतरपुर रेंज ललित शाक्यवार द्वारा थाना खजुराहो का आकस्मिक निरीक्षण
उप पुलिस महानिरीक्षक छतरपुर रेंज ललित शाक्यवार द्वारा आज थाना खजुराहो का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मालखाना, रिकॉर्ड रूम, हवालात सहित सभी कक्षों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। रिकॉर्ड इत्यादि चेक किए गए।
थाने में उपलब्ध संसाधनों एवं उपकरणों की कार्यक्षमता की जांच की गई। सभी सामग्री क्रमबद्ध एवं सुव्यवस्थित रूप से रखी गई पाई गई, साफ-सफाई सहित उत्तम व्यवस्था की भी सराहना की।
निरीक्षण के उपरांत पुलिस उपमहानिरीक्षक ने उपस्थित पुलिस बल से संवाद किया, उनके हालचाल जाने और आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया और तनावमुक्त रहने हेतु आवश्यक सुझाव भी दिए।
इस दौरान एसडीओपी खजुराहो मनमोहन सिंह बघेल थाना प्रभारी खजुराहो निरीक्षक सुरभि शर्मा एवं थाना खजुराहो का पुलिस बल उपस्थित रहे।