टॉप न्यूज़यूपी

भरथना में वेद प्रचार सप्ताह का शुभारंभ, यज्ञ और भजनोपदेश से गुंजा आर्य समाज मंदिर

‎रिपोर्ट-ब्रजेश पोरवाल 7017774931

भरथना। आर्य समाज मंदिर भरथना में रविवार को वेद प्रचार सप्ताह (वेदकथा एवं विश्व कल्याण महायज्ञ) का शुभारंभ वैदिक यज्ञ के साथ हुआ। कार्यक्रम में आज के ब्रह्मा आचार्य ऋषिराज आर्य रहे, जिन्होंने वैदिक मंत्रों के उच्चारण के बीच यज्ञ संपन्न कराया। इस अवसर पर श्री हरिओम आर्य सपत्नी श्रीमती शशि आर्या यजमान बने।

यज्ञ के पश्चात बुलंदशहर से पधारे सुप्रसिद्ध भजनोपदेशक ओमवीर जी आर्य ने ईश्वर को जानने के विषय पर भावपूर्ण भजन प्रस्तुत किए, जिनमें वैदिक सिद्धांतों और आध्यात्मिक संदेशों का समावेश रहा। उनके मधुर भजनों ने श्रद्धालुओं को भक्ति और आत्मचिंतन के भाव में सराबोर कर दिया। तत्पश्चात स्वामी प्रभुवेश जी ने ईश्वर को जानने के महत्व पर सारगर्भित उपदेश दिया और सभी से वैदिक मार्ग अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में देवेंद्र भंशीलाल आर्य, भगवान दास आर्य, अरुण गुप्ता ‘अन्नू बिजली वाले’, सत्यभान पोरवाल राजा, उषा आर्या, आरती आर्या, राधा देवी आर्या, नंद किशोर आर्य ‘नंदी’, मोहन आर्य, सतेंद्र आर्य ‘संजू’, दिनेश कोशल ‘जादूगर’, लक्ष्य आर्य समेत बड़ी संख्या में आर्यजन उपस्थित रहे।

Nitin Dixit Etawah Bureau Chief

नितिन दीक्षित भारत संवाद न्यूज़ के इटावा जिले के ब्यूरो चीफ हैं. नितिन दीक्षित वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ ग्रुप के टीवी,वेब सहित भारत संवाद न्यूज़ समूह के सभी प्लेटफॉर्म्स के लिए योगदान दे रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!