
भाजपा जिलाध्यक्ष नंदा ब्राह्मणे एवं विधायक सचिन बिरला का काटकूट क्षेत्र में दौरा।
बड़वाह कुलदीप सिंह अरोरा
भाजपा जिलाध्यक्ष नंदा ब्राह्मणे एवं विधायक सचिन बिरला का काटकूट क्षेत्र में दौरा।
बड़वाह। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती नंदा ब्राह्मणे गुरुवार को बड़वाह विधानसभा के काटकूट क्षेत्र का दौरा करेंगी। इस दौरान उनके साथ क्षेत्रीय विधायक श्री सचिन बिरला भी मौजूद रहेंगे।
ग्रामीण मंडल अध्यक्ष खुमान जाट के आमंत्रण पर आयोजित इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष नंदा ब्राह्मणे कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगी। ग्रामीण मंडल महामंत्री अर्जुन केवट एवं मनीष सिंह लोधी ने जानकारी दी कि बैठक का आयोजन काटकूट स्थित महाराणा प्रताप गार्डन में किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल होंगे।
ग्रामीण मंडल अध्यक्ष खुमान जाट के अनुसार
जिलाध्यक्ष नंदा ब्राह्मणे कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करेंगी, उन्हें संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपते हुए नियुक्ति पत्र भी वितरित करेंगी। अपने संबोधन में वे कार्यकर्ताओं से पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान करेंगी तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से जनता तक पहुँचाने के लिए प्रोत्साहित करेंगी।
कार्यक्रम के पश्चात वे ग्राम ओखला जाकर ओखलेश्वर श्री हनुमान जी के दर्शन करेंगी और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना करेंगी।