Uncategorized

पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस सेवा से सेवानिवृत्ति हुए 4 पुलिस अधिकारियों को किया गया सम्मानित

पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन द्वारा पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में जिला पुलिस बल छतरपुर पुलिस सेवा से दिनांक 30 जून 2025 को सेवानिवृत हुवे 4 पुलिस अधिकारियों

1. निरीक्षक परमात्मा प्रसाद सिंह (पुलिस लाइन छतरपुर)

2. सहायक उप निरीक्षक रमेश कुमार गुप्ता (पुलिस लाइन छतरपुर)

3. सहायक उप निरीक्षक रामकृपाल मिश्रा (थाना खजुराहो)

4. सहायक उप निरीक्षक रमेश सिंह (पुलिस लाइन छतरपुर)

को सम्मानित किया गया।
सेवानिवृत हुए निरीक्षक परमात्मा प्रसाद सिंह ने जिला छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़ के थानों व पुलिस लाइन में, सहायक उप निरीक्षक रमेश गुप्ता ने जिला छतरपुर एवं जिला पन्ना के थानों एवं पुलिस लाइन में, सहायक उप निरीक्षक रामकृपाल मिश्रा एवं सहायक उप निरीक्षक रमेश सिंह ने जिला छतरपुर के थानों एवं पुलिस लाइन में सेवाएं दी।
अधिवर्षता सेवा पूर्ण करने पर पुलिस अधिकारियों को उपहार भेंट करते हुए शाल, श्रीफल, पुलिस स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

पुलिस अधीक्षक छतरपुर ने आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारी को उनके किए गए कार्यों की प्रशंसा की एवं मंगलमय जीवन व अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दी गई। सेवानिवृत हुवे पुलिस अधिकारियों के बच्चों की शैक्षणिक स्थिति व व्यवसाय को जानकर उज्जवल भविष्य की कामनाएं की।

सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम में अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किये गये। जिससे उपस्थित जूनियर पुलिस कर्मचारियों को प्रेरणा मिली।

आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री विदिता, रक्षित निरीक्षक रक्षित केंद्र पूर्णिमा मिश्रा, सूबेदार प्रभा सिलावट, संबंधित पुलिस अभिलेख अधिकारी, सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी एवं उनके परिजन तथा जूनियर पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!