Uncategorizedछत्तीसगढ़

पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सरायपाली सम्मेलन की सफलता को लेकर बसना में आयोजित हुई महत्वपूर्ण चर्चा

संवाददाता तिलक राम पटेल

*पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सरायपाली सम्मेलन की सफलता को लेकर बसना में आयोजित हुई महत्वपूर्ण चर्चा*

तिलक राम पटेल/भारत संवाद टीवी न्यूज़ चैनल

बसना। आगामी 27 जुलाई को सरायपाली में आयोजित होने वाले भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के संभाग स्तरीय सम्मेलन की सफलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बसना में एक महत्वपूर्ण चर्चा संपन्न हुई। यह आयोजन संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा और कार्ययोजना को अंतिम रूप देने के लिए किया गया।

 

चर्चा में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र नायक पटेल ने कहा कि यह सम्मेलन पिछड़ा वर्ग समाज की संगठित शक्ति और राजनीतिक जागरूकता का प्रतीक बनेगा। सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा के साथ जुटकर इसे ऐतिहासिक बनाना है।

 

विधानसभा संयोजक डॉ. एन.के. अग्रवाल ने कहा कि यह सम्मेलन न केवल सामाजिक एकजुटता का मंच बनेगा, बल्कि समाज की विविध समस्याओं को शासन-प्रशासन के समक्ष ठोस रूप में प्रस्तुत करने का अवसर भी होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का पिछड़ा वर्ग मोर्चा सदैव समाज के अधिकार, सम्मान और भागीदारी के लिए संघर्ष करता रहा है और करता रहेगा।

 

वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश चौधरी ने कहा कि संगठन की असली ताकत कार्यकर्ता होते हैं। जब जमीनी कार्यकर्ता सक्रियता और समर्पण के साथ कार्य करते हैं, तभी संगठन नई ऊंचाइयों को छूता है। यह सम्मेलन संगठन और समाज दोनों के लिए नई दिशा तय करेगा।

 

चर्चा में भाजपा जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, माधव साव, वर्तमान मंडल अध्यक्ष नरहरी पोर्ते (बसना), नरेंद्र यादव (गढ़फुलझर), अभिमन्यु प्रधान (पिरदा), जिला संयोजक सोशल मीडिया विभाग भाजपा महासमुंद नवीन कुमार साव, बसना मंडल महामंत्री दीपक शर्मा, गढ़फुलझर मंडल महामंत्री रंजन साहू, बसना मंडल कोषाध्यक्ष अमृतलाल नायक, पिरदा मंडल महामंत्री सुभाष बंजारा सहित अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

चर्चा के दौरान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियों का बंटवारा किया गया। यह तय किया गया कि सम्मेलन में प्रदेश स्तर के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रहेगी और समाज की जमीनी समस्याओं पर संवाद के साथ-साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की दिशा में ठोस पहल की जाएगी।

 

पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि 27 जुलाई को सरायपाली में होने वाला संभाग स्तरीय सम्मेलन ओबीसी मोर्चा की एकता, जागरूकता और संगठनात्मक क्षमता का जीवंत उदाहरण बनेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!