https://bharatsamvadtv.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

**लूणी नदी बचाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में जन आक्रोश रैली का आयोजन, बजरी लीज निरस्त करने की मांग**

नागौर, 1 जुलाई 2025: लूणी नदी बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले रियाँबड़ी उपखंड मुख्यालय के परशुराम सर्किल पर बजरी लीज निरस्त करने की मांग को लेकर 13 दिनों से चल रहा धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल मंगलवार को समाप्त हो गया। इस दौरान हजारों क्षेत्रवासियों, रालोपा सुप्रीमो व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल, पूर्व विधायक नारायण बेनीवाल, इंदिरा देवी बावरी , विजयपाल राव, मुरलीधर बेनीवाल कोड, और रालोपा के हजारों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

**जन आक्रोश रैली और सांसद का संबोधन**

जन आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि रियाँबड़ी की जनता ने लूणी नदी क्षेत्र में अंगोर, गोचर और औरण को बचाने के लिए अभूतपूर्व संघर्ष किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि तहसीलदार ने गलत डीएसआर सर्वे रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेजी, जिसके आधार पर अनुचित बजरी लीज जारी की गईं। इससे लूणी नदी का स्वरूप बंजर हो गया और लगभग 30,000 पेड़ों की कटाई से पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंचा।

बेनीवाल ने बताया कि बजरी लीज धारकों ने 3 मीटर की अनुमति के बजाय 30 मीटर तक अवैध खनन किया, जिससे क्षेत्र के कुओं का जलस्तर अच्छी बारिश के बावजूद नहीं बढ़ा। उन्होंने मांग की कि गलत सर्वे रिपोर्ट की जांच कर सही रिपोर्ट तैयार की जाए और लूणी नदी क्षेत्र में बजरी लीज को तत्काल निरस्त किया जाए।

**प्रशासन के साथ वार्ता और सहमति**

प्रतिनिधि मंडल ने प्रशासन के साथ वार्ता की, जिसमें निम्न बिंदुओं पर सहमति बनी:

1. अब तक हुए खनन का ड्रोन सर्वे किया जाएगा।

2. बजरी के स्टॉक का नाप-जोख पूरा होने तक स्टॉक को नष्ट नहीं किया जाएगा।

3. बिना नंबर की कोई भी गाड़ी क्षेत्र से बाहर नहीं जाएगी।

4. लूणी नदी क्षेत्र में आलनियावास से जसनगर तक वृक्षारोपण किया जाएगा।

5. चार चेक पोस्ट स्थापित कर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

6. बजरी लीज की आपत्तियों पर विचार के लिए उपखंड स्तरीय अधिकारियों की जांच SOG से कराने की मांग।

इन मांगों पर प्रशासन के साथ सहमति बनने के बाद सांसद हनुमान बेनीवाल ने धरना समाप्त करने की घोषणा की। इस दौरान “हनुमान बेनीवाल जिंदाबाद” के नारे गूंजे।

 

**प्रमुख उपस्थित अधिकारी**

कार्यक्रम में नागौर CEO, ADSP सुमित शर्मा, SDM सुरेश के.एम., डेगाना CO जयप्रकाश बेनीवाल, पादुकलां SHO भारमल सहित पुलिस जवान मौजूद रहे।

 

**भारत संवाद/नागौर/मुरलीधर पारीक**

मुरलीधर पारीक नागौर

मुरलीधर पारीक भारत संवाद नागौर से हैं,मुरलीधर पारीक वर्तमान में भारत संवाद,TV वेब,सहित भारत संवाद न्यूज समूह के सभी प्लेटफार्म के लिए योगदान दे रहे हे..!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!