
ब्यूरो किशोर सिंह राजपूत शाजापुर
शुक्रवार को एक पौध मां के नाम मुहिम के अंतर्गत 521 पौधे रोपे पर्यावरण वन एवम जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद मध्य प्दे व पर्यावरण संरक्षण गतिविधि द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नवांकुर संस्था कंचन वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसायटी शाजापुर द्वारा में कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शाजापुर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक अरुण भीमावद, भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष आशीष नागर रमेश पाटीदार पूर्व अध्यक्ष कृषि उपज मंडी,संजय पाटीदार सरपंच ग्राम सतगांव,ताराचंद वर्मा सामाजिक कार्यकर्ता, ओम प्रकाश दय्या पर्यावरण वन एवम जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद, दयाराम गुर्जर, प्रदेश सचिव शिव प्रसाद शर्मा प्रदेश कार्यलय मंत्री पर्यावरण वन एवम जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद, शैलेंद्र सोनी सामाजिक कार्यकर्ता,गोपाल राठौर विभाग संयोजक पर्यावरण संरक्षण गतिविधि , बालु सिंह गुर्जर , संभाग समनव्यक शिव प्रसाद मालवीय जन अभियान परिषद, विष्णु नागर जिला समन्वयक, जन अभियान परिषद, बसंत रावत ब्लॉक समन्व्यक मुलचंद वर्मा जिला संयोजक पर्यावरण संरक्षण गतिविधि शाजापुर, गोपाल कृष्ण उदासी सह संयोजक पर्यावरण संरक्षण गतिविधि शाजापुर रूप से उपस्थित रहे। विधायक महोदय द्वारा कार्यक्रम के दौरान कहा कि हमे पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए स्वयं आगे आना होगा । देश प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्य मंत्री द्वारा चलाई जा रही मुहिम एक पेड़ मां के नाम को और गति देना होगी और उसे जन जन की बीच फैलाना होगा तब जाकर हम अपने संकल्प को पूरा कर पाएंगे। सभी पर्यावरण प्रेमियों से निवेदन है कि अधिक से अधिक पौधे लगाए जिससे वे आगे चलकर वृक्ष का रूप धरेंगे।जिससे शाजापुर जिला हरा भरा बन सकेगा। कार्यक्रम के अंत में पौधा रोपण अतिथि द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से , हर्षवर्धन वर्मा,अर्जुन सिंह तोमर, चंदर सेन ,गायत्री वर्मा , यशस्वी वर्मा मोजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नवीन वर्मा ने किया आभार बाबूलाल अंबोदीया ने माना।