
*बेलसोंडा रेलवे फाटक पर पानी निकासी की समस्या का त्वरित हल।।। हुलसी
संवाददाता तिलक राम पटेल
*बेलसोंडा रेलवे फाटक पर पानी निकासी की समस्या का त्वरित हल।।। हुलसी
तिलक राम पटेल/ भारत संवाद टीवी न्यूज़ चैनल
बेलसोंडा के पास लगे NH353 रेलवे फाटक के पास पुलिया में निकासी बंद हो जाने के कारण यातायात एवं व्यवसाय प्रभावित हुआ। जब जनपद उपाध्यक्ष हुलसी जितेंद्र चंद्राकर को इस समस्या की जानकारी मिली, तो उन्होंने तुरंत स्थल पर जाकर पानी निकासी का अपने स्तर पर प्रयास किया विदित ही की पानी निकासी न होने का मुख्य कारण रेलवे विभाग द्वारा जगह-जगह मटेरियल का रखा जाना है, जिससे पुलिया में पानी का निकास नहीं हो पा रहा था। इसके अलावा ठेकेदार द्वारा बनाया गया पानी निकासी पुलिया भी ब्लॉकेज हो गया थाl इस समस्या के कारण न केवल यातायात और व्यवसाय प्रभावित हुआ था, बल्कि किसानों को भी नुकसान हुआ है। पानी की निकासी नहीं होने से उनके खेतों में पानी भर गया था, जिससे उनकी फसलें खराब होने की संभावना थी।
जनपद उपाध्यक्ष हुलसी जितेंद्र चंद्राकर ने PDW विभाग के अधिकारियों को सूचित किया और उन्हें पानी निकासी व्यवस्था करवाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों को इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने का निर्देश दिया। जनपद उपाध्यक्ष ने आसपास के लोगों और व्यवसायियों से भी आग्रह किया कि वे कचरे का सही निपटान करें और इसे जहां-तहां न फेंकें। उन्होंने कहा कि कचरे के सही निपटान से इस तरह की समस्याओं को रोका जा सकता है और क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है।
जनपद उपाध्यक्ष के प्रयासों से पानी निकासी व्यवस्था करवाई गई और समस्या का समाधान किया गया। अब यातायात और व्यवसाय सामान्य हो गया है और किसानों को भी राहत मिली है।