
अखिल भारतीय साहित्य परिषद युवा नगर इकाई में आकांक्षा जोशी अध्यक्ष मनोनीत,
खंडवा।। साहित्य के क्षेत्र में युवा शक्ति को सशक्त करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए अखिल भारतीय साहित्य परिषद की युवा नगर इकाई में आकांक्षा जोशी को अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि यह घोषणा अखिल भारतीय साहित्य परिषद नगर इकाई की महामंत्री हर्षा शर्मा ने प्रांत अध्यक्ष त्रिपुरारी लाल शर्मा की अनुशंसा में की। इस नियुक्ति से नगर में साहित्यिक गतिविधियों को नई दिशा और ऊर्जा मिलने की उम्मीद है। इस अवसर पर परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने आकांक्षा जोशी को बधाई देते हुए कहा कि उनका साहित्य के प्रति समर्पण और युवाओं में रचनात्मकता के प्रसार का जुनून संगठन के उद्देश्यों को और मजबूती देगा।
मनोनयन के बाद आकांक्षा जोशी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा, “मैं इस दायित्व को निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ निभाऊंगी। युवाओं को साहित्य से जोड़ने और उनकी अभिव्यक्ति को मंच देने हेतु कई नवाचार किए जाएंगे।”
कार्यक्रम में नगर के कई साहित्यप्रेमी, सामाजिक कार्यकर्ता तथा युवाओं ने उपस्थिति दर्ज कर उन्हें शुभकामनाएँ दीं।