Uncategorized

विश्व पर्यावरण दिवस: बरुआ सागर में वृक्षारोपण कर दिया गया पर्यावरण संरक्षण का संदेश



रिपोर्ट ; प्रथम श्रीवास्तव

बरुआसागर (झांसी) | विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद बरुआ सागर द्वारा आज कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि अमर सिंह कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ अधिशाषी अधिकारी राम दुलार यादव और पार्षद प्रतिनिधि हेमंत कुशवाहा व ललित कुशवाहा भी मौजूद थे।

वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रतिनिधि अमर सिंह कुशवाहा ने पर्यावरण के प्रति अपनी गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अपनी और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुंदर पर्यावरण उपलब्ध कराने के लिए हमें अधिक से अधिक वृक्ष लगाने होंगे।

अधिशाषी अधिकारी राम दुलार यादव ने भी पर्यावरण स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यदि पर्यावरण स्वच्छ होगा, तो हम सभी स्वस्थ रहेंगे। उन्होंने सभी नागरिकों से पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने की अपनी अहम जिम्मेदारी को निभाने का आग्रह किया।

इस मौके पर पालिका लिपिक अमोक श्रीवास्तव, राम स्वरूप अहिरवार, कपूर सिंह कुशवाहा, विकास शर्मा, संजीव मुखरैया, आकाश पाल, विजय सफाई नायक सहित अन्य कर्मचारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से बरुआ सागर में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का सराहनीय प्रयास किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!