
रिपोर्ट – ब्रजेश पोरवाल, भरथना
भरथना: नगर में आर्य समाज मंदिर, भरथना में श्री स्वतंत्र गुप्ता की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर एक विशेष यज्ञ का आयोजन उपमंत्री सत्यभान आर्य (राजा) के आवास पर सम्पन्न हुआ। यज्ञ में परिवारजनों सहित क्षेत्र के अनेक आर्यजनों ने भाग लिया और दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की।
यज्ञ के उपरांत, परलोकवासी श्री स्वतंत्र गुप्ता जी की सुपुत्री श्रीमती विजय लक्ष्मी (पत्नी श्री राजेश पोरवाल) द्वारा आर्य समाज मंदिर को शीतल जल की व्यवस्था हेतु एक *वाटर कूलर* भेंट स्वरूप प्रदान किया गया। यह दान न केवल मंदिर की सेवा में सहायक होगा, बल्कि आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।
इस अवसर पर सीता देवी आर्या, ज्येष्ठ पुत्र विजयभान आर्य, पुत्रवधु गीता पोरवाल, अनुज पुत्र सत्यभान आर्य (राजा), पुत्रवधू अनुपमा आर्या, मूलचन्द्र, अनिल आर्य, अरुण आर्य, आचार्य ऋषिराज आर्य, अजय आर्य, अनुराग आर्य, राजकमल आर्य (राजू), नन्द किशोर आर्य, रामलखन आर्य, राजेश आर्य, मोहन आर्य, सतेन्द्र आर्य (संजू), अतुल आर्य समेत अनेक आर्यजन उपस्थित रहे।
समारोह की गरिमा और आध्यात्मिक वातावरण ने सभी को भाव-विभोर कर दिया। आर्य समाज के इस सेवा कार्य की सभी उपस्थितजनों ने सराहना की।