Uncategorizedछत्तीसगढ़

**सुश्री हरिता पटेल के जन्मदिन पर 66 किसानों को मिला निःशुल्क मूंगफली बीज का उपहार महिला नेतृत्व में ग्राम विकास की मिसाल – दो ग्राम पंचायतों के 32 एकड़ भूमि पर हुआ बीज वितरण**

संवाददाता तिलक राम पटेल

संवाददाता/ तिलक राम पटेल/भारत संवाद टीवी न्यूज़ चैनल

**सुश्री हरिता पटेल के जन्मदिन पर 66 किसानों को मिला निःशुल्क मूंगफली बीज का उपहार महिला नेतृत्व में ग्राम विकास की मिसाल – दो ग्राम पंचायतों के 32 एकड़ भूमि पर हुआ बीज वितरण**

सरायपाली।

“धरती सी सहनशील, अन्नपूर्णा सी दयालु – महिला किसान है शक्ति की मिसाल”। इसी प्रेरक भाव को साकार करती हुई सुश्री हरिता पटेल, अध्यक्ष – अन्नपूर्णा महिला स्व सहायता समूह एवं निदेशक – सरायपाली स्वाभिमान महिला कृषक उत्पादन कंपनी, ने अपने जन्मदिवस को सेवा और समर्पण के रूप में मनाया।

 

इस विशेष अवसर पर 66 किसानों को निःशुल्क मूंगफली बीज वितरित किए गए, जिससे दो ग्राम पंचायतों – चकरदा और बानीगिरोला – की 32 एकड़ कृषि भूमि में मूंगफली की खेती संभव हो सकी। कुल मिलाकर 12 क्विंटल 16 किलोग्राम बीज वितरित किया गया।

 

ग्राम चकरदा: 26 किसानों को मिला लाभ

 

यहां 16 एकड़ भूमि पर, प्रति एकड़ 38 किलोग्राम की दर से 6 क्विंटल 8 किग्रा बीज वितरण किया गया।

सहयोगकर्ता:

 

श्री नेपाल सिंह सिदार (सरपंच प्रतिनिधि)

 

श्रीमती गीता राजेन्द्र पटेल (उपसरपंच)

 

श्री गणेश पटेल (पंच)

 

अन्नपूर्णा महिला स्व सहायता समूह की सदस्याएं

 

कृषि सखी, सक्रिय महिलाएं और ग्रामवासी

 

 

ग्राम बानीगिरोला: 40 किसानों को मिला लाभ

 

यहां भी 16 एकड़ भूमि पर 6 क्विंटल 8 किग्रा बीज वितरित किए गए।

सहयोगकर्ता:

 

श्री भुवनेश्वर दास (सरपंच प्रतिनिधि)

 

श्री रमेश दास और ग्राम पंचायत टीम

ग्रामीण किसान और स्वयंसेवी

 

सुश्री हरिता पटेल ने कहा:

 

किसान हमारा अन्नदाता है। उनके लिए कार्य करना ही सच्चा उत्सव है। यह पहल महिलाओं, ग्रामवासियों और कृषि क्षेत्र के लिए एक छोटा-सा समर्पण है। महिला नेतृत्व यदि संकल्प ले तो ग्राम विकास और कृषि उन्नति दोनों में नई दिशा दे सकता है।”

यह आयोजन बना प्रेरणा स्रोत

यह आयोजन केवल बीज वितरण नहीं, बल्कि सामुदायिक एकता, सेवा-भाव और महिला नेतृत्व का प्रतीक बन गया।

साथ ही यह साबित हुआ कि “महिला शक्ति जब ठाने बदलाव का बीड़ा, तो गांव बनते हैं उन्नति की मिसाल”।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!