
Uncategorized
रिया बड़ी उपखंड अधिकारी सुरेश कुमार को पालिका ईओ का अतिरिक्त चार्ज
रिया बड़ी/ जिला कलक्टर के आदेशों पर रिया बड़ी उपखंड अधिकारी सुरेश कुमार को रिया बड़ी नगरपालिका अधिशासी अधिकारी के पद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। कलक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने आदेश जारी कर जिले की निकायों में रिक्त आयुक्त, अधिशासी अधिकारी के पदों पर उपखंड अधिकारियों को नियुक्तियां दी है।
कलक्टर ने नागौर उपखंड अधिकारी गोविंद सिंह भींचर को नगरपरिषद नागौर का आयुक्त, मेड़ता एसडीएम चोयल को पालिका ईओ और रियांबड़ी उपखंड अधिकारी सुरेश कुमार को रियांबड़ी ईओ का अतिरिक्त पदभार सौंपा है।
भारत संवाद/नागौर/ मुरलीधर पारीक