Uncategorized

नवतपा की तरह जला रहा जून, लगातार तीसरे दिन पारा 40 पार – 12 किमी की रफ्तार से दिनभर चली गर्म हवाएं, तपन से झुलस रहे शहरवासी

10 जून 2025

ब्यूरो किशोर सिंह राजपूत शाजापुर

शाजापुर। मई माह सुकून से बीतने के बाद अब जून की गर्मी लोगों को जला रही है। लगातार तीसरे दिन भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। सुबह से शाम तक लोगो का गर्मी से बुरा हाल रहा और इस दिन भी तापमान 42 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया।

मई माह में पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंडक घुली हुई थी और कभी बारिश तो कभी ठंडी हवाएं गर्मी से राहत दे रहा था। लेकिन मई माह निकलते ही जून माह में तपन से लोगों का बुरा हाल हो रहा है। हालात ये हैं कि सुबह से तेज धूप से लोगों के पसीने छूट रहे हैं। तो दोपहर में लू के थपेड़ों ने लोगों का जन जीवन बुरी तरह प्रभावित किया हुआ है। मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोेतिया ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 42.4 तथा न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि आगामी दो से तीन दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा। इसके बाद मौसम बदलेगा।

रात में भी नहीं राहत

केवल दिन में ही नहीं बल्कि रात का तापमान भी 25 डिग्री से अधिक पहुंच चुका है। हालांकि रात में चल रही हवाएं गर्मी के जख्मों पर जरूर कुछ मरहम लगा रही है, लेकिन वह भी फोरी राहत साबित हो रही है। क्योंकि रात में चलने वाली हवाओं से भी ठंडक गायब है। जिसके चलते इन दिनों लोगों का गर्मी से बुरा हाल हो रहा है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!