मध्य प्रदेश

मण्डला भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह और भव्यता से मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ।

ब्यूरो रिपोर्ट मण्डला जितेंद्र कुमार भलावी

मंडला। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला भाजपा कार्यालय में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। मध्यप्रदेश की कैबिनेट मंत्री संपतिया उईके की उपस्थिति में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े ही उत्साह और भव्यता के साथ मनाया। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत मां भगवती के तेल्यचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित से किया गया। साथ ही बैशाखू नंदा ने भारत माता को समर्पित हे जन्म भूमि, हे कर्मभूमि भारत संगीत से कार्यक्रम की शुरुआत की ।

जिसके पश्चात योग शिक्षक प्रमोद दुबे, डॉ. सीमा भवेदी, डॉ. प्रियंका धुर्वे, रुबीना सिंग ने योग से होने वाले लाभ बतलाते हुए कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को योग व प्रणायाम कराया। इस अवसर मंडला विधायक एवं मध्यप्रदेश की कैबिनेट मंत्री संपतिया उईके ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को योग के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि योग न केवल हमारे शरीर की मांसपेशियों को अच्छा व्यायाम देता है, बल्कि यह हमारे दिमाग को शांत रखने में भी मदद करता है। योग शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है। योग तनाव से राहत देता है और बेहतर नींद लाता है। वही भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने कहा कि यह हमारे गौरव का विषय है, मां भारती के आचार्यों व ऋषियों ने योग के इस विधा को कायम रखा है जो आज पूरा विश्व उसे स्वीकार कर रहा है। योग आज के समय में शरीर को स्वस्थ रखने और मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए योग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे केवल योग दिवस पर ही नहीं, बल्कि प्रतिदिन अपने अमूल्य समय में से कुछ समय निकालकर योग करें। उन्होंने कहा कि जब हम योग करते हैं तो मांसपेशियों में खिंचाव जैसी कई क्रियाएं होती हैं। इससे हमारे शरीर की थकान दूर होती है और हम हमेशा तरोताजा महसूस करते हैं। नियमित रूप से योग करने से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। वही योग दिवस प्रभारी जिला संयोजक श्री अखिल सिहारे ने कार्यक्रम के संबंध में बताया कि प्रदेश नेतृत्व से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार जिले के प्रत्येक मंडल में योग दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह से योग किया एवं सदैव योग करने का प्राण भी लिया गया। योग दिवस के अवसर पर श्रीमति कैबिनेट श्रीमती मंत्री संपतिया उईके, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा, डॉ संजय कुशराम, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, पूर्व जिला अध्यक्ष रोचीराम गुरवानी, वरिष्ठ भाजपा नेता विनय मिश्रा, नगर अध्यक्ष शिवा रानू राजपूत, जिला उपाध्यक्ष पारस असरानी, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष जयदत्त झा, शैलेश मिश्रा, प्रवीर तिवारी, मयंक विश्वकर्मा, इशांक साहू, नरेश कछवाहा, चंद्र शेखर निखारे, अंकित चौरसिया, रवि सोनवानी, नरेश सिंधिया, सुधीर मिश्रा, बसंत चौधरी सहित महिला मोर्चा से मंजू कछवाहा, शशि पटेल, शिखा श्रीवास्तव, अनीता तिवारी, उमा यादव के साथ भाजपा के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वही कार्यक्रम पश्चात योग दिवस पर नेहरू स्मारक स्थित न्यायाधीश आवासीय परिसर में जिला भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!