Uncategorized

कलेक्टर कार्यालय पहुंची महिलाओं ने दो घंटे तक किया प्रदर्शन सामुदायिक भवन की थी मांग, अधिकारियों के न मिलने पर जड़ा ताला ने तहसील कार्यालय के गेट पर लगाया ताला धूप मंे बैठकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन। शाजापुर। जिले के ग्राम पाटोली की करीब एक दर्जन महिलाएं

11 जून 2025

ब्यूरो किशोर सिंह राजपूत शाजापुर

शाजापुर। जिले के ग्राम पातोली की करीब एक दर्जन महिलाए मंगलवार को गांव में सामुदायिक भवन निर्माण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपने पहुंची थी। इस दौरान महिलाओं ने दो घंटे तक प्रदर्शन किया। वहीं महिलाओं ने तहसील कार्यालय के गेट पर ताला भी लगा दिया। बाद में पहुंचे अधिकारियों ने महिलाओं की समस्या सुनी और समाधान का आश्वासन दिया।

महिलाओं का कहना था कि अनुसूचित जाति समुदाय के पास सामाजिक कार्यक्रमों के लिए कोई भूमि नहीं है। इस वजह से कई बार विवाद की स्थिति बन जाती है। हम लोगो के पास धार्मिक या अन्य आयोजन के लिए कोई जगह नहीं है। जिसकी हमें आवश्यकता है। ताकि कोई विवाद न हो और गांव में शांति बनी रहे। ग्रामीण सुगम बाई के अनुसार ग्राम पंचायत ने इस मांग पर सहमति जताते हुए ठहराव प्रस्ताव भी पारित किया है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है ओैर हम लोग आज भी परेशानी उठाने को मजबूर है। वहीं इस मामले में शाजापुर एसडीएम मनीषा वास्कले का कहना है कि महिलाओं द्वारा शिकायती आवेदन दिया गया है जो भी समस्या होगी, उसका समाधान किया जाएगा।

2 घंटे धूप में बैठी रही महिलाएं

महिलाएं अपनी मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंची थी। दोपहर 2 बजे तक जब कोई अधिकारी नहीं आया तो महिलाएं नाराज हो गई और उन्होंने तहसील कार्यालय का गेट बंद कर दिया। इसके बाद एसडीएम मनीषा वास्कले, तहसीलदार सुनील पाटिल, नायब तहसीलदार गौरव पोरवाल और थाना प्रभारी अर्जुन सिंह मुजाल्दे मौके पर पहुंचे और महिलाओं की समस्या सुनी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!