Uncategorized

बरुआसागर में मिशन 2027 के लिए कांग्रेस का ‘संगठन सृजन’ अभियान शुरू, सरकार पर चौतरफा हमला

रिपोर्ट ; प्रथम श्रीवास्तव 

बरुआसागर झाँसी ,उत्तर प्रदेश | आगामी विधानसभा चुनावों (2027) की तैयारियों को लेकर कांग्रेस कमेटी ने बरुआसागर में अपने ‘संगठन सृजन’ अभियान की पहली बैठक आयोजित की | कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष महादेव बाजपेई की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पार्टी नेताओं ने केंद्र और राज्य की सत्ताधारी सरकारों की नीतियों पर तीखे प्रहार किए |

महादेव बाजपेई ने देश की वर्तमान अर्थव्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सत्ताधारी दल की नीतियां पूरी तरह से विफल रही हैं | उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कांग्रेस की नीतियों को गलत ठहराती है, जबकि उनके अपने नेता युवाओं को “नाले की गैस से पकौड़े तलने” जैसी हास्यास्पद सलाह देते हैं |

बैठक में कांग्रेस नेता कंचन वर्मा और जितेंद्र चौधरी ने देश की सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर सरकार को घेरा | वहीं, प्रदेश प्रवक्ता युवा कांग्रेस सुजान सिंह बुंदेला ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार पर लगाए गए सभी भ्रस्टाचार के आरोप निराधार साबित हुए हैं, तो क्या भाजपा इसके लिए कांग्रेस से क्षमा याचना करेगी? युवा कांग्रेस नेता शाहरुख़ खान ने देशभर में बढ़ती बेरोजगारी के मुद्दे पर गहन चर्चा की और सरकार को इस पर जवाबदेह ठहराया |

वरिष्ठ कांग्रेसी आनंद बिरथरे ने देशभर में स्वास्थ्य सेवाओं की खस्ता हालत पर सवाल उठाए | उन्होंने विशेष रूप से नगर की खराब सड़कों, नालियों, बिजली और पानी की समस्याओं सहित अन्य निर्माण कार्यों में कथित भ्रष्टाचार पर भी चिंता व्यक्त की | राजू कोलवा ने किसानों की समस्याओं पर सरकार को घेरा और उनकी उपेक्षा का आरोप लगाया |

इस बैठक में मनोज करोशिया, भूपेंद्र अनुरागी, ठाकुर दास कुशवाहा, अर्जुन सिंह अहिरवार, रामकुमार रायकवार (भजोली), भोले चौबे, रामसेवक कुशवाहा सहित कई अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे. यह बैठक मिशन 2027 के लिए जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने की कांग्रेस की रणनीति का हिस्सा थी. पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार रहने का आह्वान किया |

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!