
बरुआसागर में भारत विकास परिषद का दायित्व ग्रहण समारोह कल, MLC रमा आरपी निरंजन होंगी मुख्य अतिथि
रिपोर्ट ; प्रथम श्रीवास्तव
बरुआसागर ( झाँसी ) | भारत विकास परिषद, बरुआसागर इकाई का दायित्व ग्रहण समारोह कल, रविवार 29 जून को शाम 7 बजे अशोक अग्रवाल के पतंजलि योगा, बस स्टैंड रोड पर आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी नवमनोनीत अध्यक्ष पंडित दिनेश मिश्रा ने दी।
कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य (MLC) रमा आरपी निरंजन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। विशिष्ट अतिथियों में कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी, नगर पालिका अध्यक्ष सुशीला कुशवाहा, कुंजबिहारी गुप्ता, पंकज शुक्ला, नंदगोपाल अग्रवाल, राजेशचंद्र गुप्ता, अशोक अग्रवाल सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति और नगरवासी भी शामिल होंगे।
यह समारोह नवगठित कार्यकारिणी के सदस्यों को औपचारिक रूप से उनके पदों का कार्यभार सौंपने के लिए आयोजित किया जा रहा है।