Uncategorized

भगवान श्री लक्ष्मीनारायण प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पुर्णाहूति के साथ महायज्ञ संपन्न, आयोजन में भव्य संगीतमय भजन संध्या का आयोजन किया गया

संवाददाता  राहुल सिंह चौहान

चिराखान – गांव के लक्ष्मीनारायण मंदिर मे चल रहें तीन दिवसीय महायज्ञ एवं भगवान श्री लक्ष्मीनारायण प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन मुरती स्थापना के साथ रविवार को हुआ इसके अंतर्गत यज्ञाचार्य पं. राजेश शर्मा के आचार्यत्व मे प्रतिदिन हवन कुण्ड मे मुख्य यजमान सपत्नीक नारायण जायसवाल द्वारा घी एवं समन्दर भाभर,रामेश्वर पटेल,मनिराम पाटीदार,पुरुषोत्तम जायसवाल द्वारा सांकल्य की आहुतियां दी गई
वही आयोजन के तहत रात्री मे कई धार्मिक आयोजन भी हुए प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तीसरे दिन भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें प्रसिद्ध गायक कलाकार धनसिंह दरबार लपटीया,आँक्टोपेड वादक विवेक जायसवाल,ढोलक वादक वंश जायसवाल अम्ला (बड़नगर) एवं दरबार म्युजिकल ग्रुप लपटीया की टीम द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई
जिसमें आयोजक मंडल द्वारा समस्त कलाकारों का स्वागत किया गया गणेश वंदना एवं हनुमान चालीसा के साथ भजनो की शुरुआत की…. सियाराम जय राम जय जय राम सिया राम जय जय सियाराम…..
किर्तन की है रात बाबा आज थाने आणो है…
सावरिया सेठ दे दे मंडफिया रा मालिक दे दे…
कैलाश के निवासी नमु बार बार हु आयो शरण तिहारी प्रभु तार तार तु…
मोहन आवो तो सरी गिरधर आवो तो सरी माधव रे म़दिर मे मिराबाई एकली खड़ी…
मन घोड़लियो मंगवई म्हारी मां…
नगर मे जोगी आया अजब है तेरी माया….
जय अम्बे जगदंम्बे मा तेरे दम परहै दुनिया…
घुमादे रे म्हारा बालाजी घम्मर घम्मर घोटो…
मेरी झोपड़ी के भाग आज जग जाएगे राम आयेगे..
बांसकी बांसंरीया पे घणो इतरावे…
डाली पे डाली पे काना डाली पे ,झुला झुले रे कन्हैया लाल कदम की डाली पे…
ये देश है वीर जवानो का अलबलो का मस्तानो का इस देश क यारो….
काहे तेरी अंखियो मे पानी मीरा कृष्ण दीवानी मीरा प्रेम दीवानी…. जैसे सुमधुर भजनों ने समा बांधा

इस दौरान आयोजक समिति द्वारा पुष्प वर्षा की गई एवं भगवान शिव के भजनों पर भक्तो ने खूब नृत्य किया भजन संध्या मे आस पास के क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भजनो का आनंद लिया
भजन संध्या शाम 8 बजे से शुरू हुई जो कि अल सुबह तक चली वही प्राण प्रतिष्ठा के समापन अवसर पर महाआरती उतारी गई एवं महाप्रसदी वितरण की गई एवं ब्राम्हण भोजन एवं कन्या भोजन का आयोजन किया गया जिसके लाभार्थी विजय जायसवाल है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!