
*भाजपा मंडल केदुवां में योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित *
संवाददाता तिलक राम पटेल
संवाददाता/तिलक राम पटेल/भारत संवाद टीवी न्यूज़ चैनल
*भाजपा मंडल केदुवां में योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित *
सरायपाली – भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बहुत ही रोचक तरीके से सरायपाली विधानसभा के भाजपा मंडल केदुवां में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम जोर शोर से मनाया गया है, जैसे की भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का निर्देश था कि 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025″ वर्ष 2025 में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का थीम “एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग” को वैश्विक आंदोलन के रूप में बढ़ावा देने एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा, जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक कल्याण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के 11वें संस्करण को वास्तव में वैश्विक और समावेशी तरीके से मनाया गया। जिसमें भाजपा केदुवां के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण डुडुमचुवां में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा मंडल स्तरीय योगाभ्यास हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय कबड्डी अम्पायर, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं योग प्रशिक्षक केशव सेठ, योग प्रशिक्षक सुभाष साव ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन के उद्देश्य व महत्व पर संक्षिप्त जानकारी दी। इसके पश्चात योग प्रशिक्षक द्वारा योग, प्राणायाम, के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई व अभ्यास कराया गया। सूक्ष्म आसन, प्राणायाम में कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, भस्रिका, उदगीत व सरल आसनों को करने की विधि ,आसान करने से शरीर के विभिन्न अंगों पर पड़ने वाले प्रभाव को बताया गया, साथ ही अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में स्वस्थ रहने के लिये, साथ ही गम्भीर बीमारियों के इलाज में योग व प्राणायाम कारगर सिद्ध हो रहा है।
उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष दण्डधर साव, महामंत्री द्वय सुरोतीलाल लकड़ा, प्रमोद पटेल, योग प्रभारी व कोषाध्यक्ष जागेश्वर चन्द्रा, सह प्रभारी व मंडल मंत्री धनेश पटेल, उपाध्यक्ष रुपलाल नंद, किसान मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य बंशीधर साहू, जनपद सभापति प्रतिनिधि लालकुमार पटेल, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष लीलाम्बर दीवान, जनपद सदस्य प्रतिनिधि अर्जुन बसंत, पूर्व सरपंच उत्तम डडसेना, जिला कोषाध्यक्ष अजा मोर्चा रवि चौहान, कृषि साख सहकारी समिति प्राधिकृत अध्यक्ष नेपाल राम साहू, गौरीशंकर पटेल, जयप्रकाश चौधरी, महारथी चौहान, सरपंच श्रीमती मालती सिदार, सरपंच नेपालचन्द सिदार, फुलसाय निषाद सहित अन्य कार्यकर्ता व ग्रामीण जन उपस्थित रहे। योगाभ्यास कार्यक्रम के पश्चात एक पेड़ मां के नाम के तहत वृक्षारोपण किया गया जिसमें शिक्षक, शिक्षिकाओं सहित सभी विद्यार्थी गण विशेष रूप से उपस्थित रहे!