
E-Paperhttps://bharatsamvadtv.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमटॉप न्यूज़दिल्ली NCRमध्य प्रदेश
तीन महीनों से नपा कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन उधार लेकर चलाना पड़ रहा है घर
बैंकों से लिये लोन मे लग रहीं हैं पेनल्टी
रिपोर्ट सुधीर बैसवार
सनावद/ नगर पालिका परिषद के विनियमित और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को फरवरी, मार्च और अप्रैल 2025 का वेतन नहीं मिला है। मध्य प्रदेश शासन के निर्देश अनुसार अप्रैल से सभी कर्मचारियों का वेतन नई दरों से होना था। साथ ही, कर्मचारियों का एरियर भी लंबित है। कर्मचारियों अनुसार वेतन हर माह 10 से 15 तारीख के बीच मिलना चाहिए। वेतन न मिलने से कर्मचारी घर खर्च चलाने में असमर्थ हैं। कई कर्मचारियों ने बैंक से लोन ले रखे हैं। समय पर किस्त न भर पाने के कारण बैंक पेनल्टी लगा रहा है। कर्मचारियों को उधार लेकर घर चलाना पड़ रहा है। कर्मचारियों की मांग है कि उनका बकाया वेतन , एरियर तुरंत जारी किया जाए।