
सनावद नगर का शासकीय महाविद्यालय अब श्री मंत बाजीराव पेशवा शासकीय महाविद्यालय सनावद के नाम से जाना जाएगा
रिपोर्ट सुधीर बैसवार
सनावद / निमाड़ क्षेत्रवासियों की जनभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए मप्र सरकार ने सनावद नगर के शासकीय महाविद्यालय का नाम श्रीमंत बाजीराव पेशवा शासकीय महाविद्यालय किया है। शासन के निर्णय का विधायक सचिन बिरला,महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं क्षेत्रवासियों ने स्वागत किया है और मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव,सांसद ज्ञानेश्वर पाटील एवं उच्च शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार के प्रति आभार व्यक्त किया है। विधायक ने कहा कि अजेय योद्धा श्रीमंत बाजीराव पेशवा के नाम पर महाविद्यालय का नामकरण बाजीराव के प्रति विनम्र आदरांजलि है।क्षेत्रवासी लंबे समय से यह मांग कर रहे थे। बाजीराव पेशवा का शौर्य और आदर्श भारत के युवाओं को सदैव प्रेरणा प्रदान करता रहेगा। उल्लेखनीय है कि विधायक के निरंतर पत्राचार और प्रयासों तथा जनभागीदारी समिति की अनुशंसा पर प्रदेश सरकार द्वारा सनावद के शासकीय महाविद्यालय का नामकरण श्रीमंत बाजीराव पेशवा शासकीय महाविद्यालय सनावद किया गया है।
शासन के निर्णय का जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष प्रभात उपाध्याय,भाजपा मंडल अध्यक्ष मानसिंह राठौर, समिति सदस्य लक्ष्मीनारायण पटेल, मनोज जैन,आदित्य पंचोलिया,अश्विन दुबे,ताराचंद चाचरिया,राहुल हिरोड़िया,शिप्रा मंडलोई,राधिका जटाले,श्याम दफ्तरी,सुरेश सोलंकी, सुमित चोखड़ा,योगेश नीमा,राजा सोनी ने हर्ष व्यक्त किया है।