Uncategorized

शाजापुर संकरे पुल पर फिर लगा लंबा जाम

3 मई 2025

शाजापुर में मां राजराजेश्वरी माता मंदिर के सामने चीलर नदी पर बनी पुलिया पर शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे लंबा जाम लग गया। जाम में डिप्टी कलेक्टर और एसपी यशपाल सिंह राजपूत भी करीब 15 मिनट तक फंसे रहे।

 

जाम का कारण एक साथ दो अंतिम यात्राएं थीं। यातायात थाना प्रभारी सौरव शुक्ला के अनुसार, सूचना मिलते ही पुलिस जवानों ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। जाम के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोगों को करीब आधे घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा।

 

पुलिया के संकरा होने के कारण यहां आए दिन जाम की स्थिति बनती है। विशेषकर शांतिवन से अंतिम यात्रा निकलने पर दोनों तरफ जाम लग जाता है। नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम जैन ने बताया कि पुलिया का चौड़ीकरण लोक निर्माण विभाग को करना है। इसके लिए पूर्व कलेक्टर दिनेश जैन के माध्यम से राज्य शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है।

 

नगर पालिका की योजना है कि लालघाटी से टंकी चौराहे तक लगभग 6 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण किया जाए। इससे भविष्य में जाम की समस्या से निजात मिल सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!