
शाजापुर में निकाली गई तिरंगा यात्रा, लगे भारत माता के जयकार
ब्यूरो किशोर सिंह राजपूत शाजापुर
शाजापुर। शहर में आज तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा पाकिस्तान मैं भारतीय सेना द्वारा की गई शौर्य पूर्ण कार्यवाही को लेकर और सैनिकों के पराक्रम को सलाम करने के लिए निकाली गई। इस यात्रा में जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, विधायक अरुण भीमाबद, घनश्याम चंद्रवंशी, भाजपा जिला अध्यक्ष रवि पांडे, कलेक्टर ऋजु बाफना, एसपी यशपाल सिंह राजपूत मुख्य रूप से शामिल रहे। यात्रा में हजारों लोग उत्साह के साथ शामिल हुए और हाथों में तिरंगा ध्वज लेकर चले। इस यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। यह यात्रा माँ राज राजेश्वरी मंदिर परिसर से प्रारंभ हुई और नगर के मुख्य मार्ग से होकर बस स्टैंड परिसर पहुंचकर संपन्न हुई।