
ब्यूरो किशोर सिंह राजपूत
शाजापुर। ऑपरेशन सिंदूर में भारत की सेना द्वारा दिखाए गए पराक्रम को सलाम करने के लिए शाजापुर में कल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसके पहले आज शुक्रवार को शाजापुर में दो पहिया वाहन पर सवार होकर लोगों ने रैली निकाली और कल निकलने वाली तिरंगा यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया। शहर के मुख्य मार्गो से निकाली रैली में कई लोग हाथों में तिरंगा ध्वज लेकर शामिल हुए।