Uncategorized
सेवा, समर्पण और त्याग से पीछे नहीं हटेंगे, गौर
संवाददाता राहुल सिंह चौहान
सरदारपुर – मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला सचिव अभिषेक गौर ने बताया कि भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव और युद्ध जैसे हालत को लेकर मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला संगठन ने भारतीय सेना के राहत कोष में अपना एक दिन का वेतन जमा कराने का निर्णय लिया है
जिसमें प्रमुख रूप से संघ के जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल जोशी, ऋतु नागिया , प्रजापाल सिंह चौहान, सूर्यभान सिंह सोलंकी, पवन महंत, जसवंत सिंह रिग्नोदिया, मालव राजपुरोहित, रमेश प्रजापत, आदि संघ पदाधिकारीयो ने यह निर्णय लिया है गौर ने कहा देश हित में प्रत्येक कर्मचारी हर मोर्चे पर डटकर खड़ा है राष्ट्र हित में हम सेवा, समर्पण और त्याग से पीछे नहीं हटेंगे यह जानकारी संघ के ब्लाक सचिव विकाश ऋषि ने दी