
संकुल केन्द्र जमदरहा के विभिन्न स्कूलों में समर कैम्प आयोजित
संवाददाता तिलक राम पटेल
संकुल केन्द्र जमदरहा के विभिन्न स्कूलों में समर कैम्प आयोजित
संवाददाता/ तिलक राम पटेल/(भारत संवाद टीवी न्यूज़ चैनल)
बसना – संकुल केन्द्र जमदरहा के अंतर्गत प्राथमिक मिडिल स्कूल पुरुषोत्तमपुर, प्राथमिक जमदरहा, जमनीडीह, सनबाहली में सात दिवसीय भारतीय भाषा समर कैंप शुरू हुआ है। यह कैंप 26 मई से 1 जून तक चलेगा। कैंप का उद्देश्य बच्चों में बहुभाषावाद की समझ बढ़ाना है। समन्वयक डिजेन्द्र कुर्रे ने बताया कि भारत विविधताओं से भरा देश है। भाषा, धर्म, पहनावा, खानपान और संस्कृति में भिन्नता के बावजूद एकता हमारी पहचान है
इसे मजबूत करने के लिए एक-दूसरे की भाषा और भावना को समझना जरूरी है। भारत सरकार द्वारा निर्देशित इस कार्यक्रम का मकसद है कि भाषा के कारण हम अपनी विरासत से दूर न हों। कैंप में हिंदी भाषा, छत्तीसगढ़ बोली, उड़िया भाषा का प्रशिक्षण अभिभावक और भाषा विशेषज्ञ के गुरूजी द्वारा दे रहे है।शामिल होने वाले शिक्षक गंगाधर प्रसाद द्विवेदी, डिजेन्द्र कुर्रे, रुपलता कुर्रे, मनोज नायक, शंकर सिदार, डोलामणि पटेल, शिमला चौहान, जितेन्द्र नायक, तेजस्विनी बरिहा, जगदीश मांझी, डोसराम बसंत एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधि में भाग लिए है। जो कि हर दिन दो घंटे का सत्र हो रहा है। इसमें 95 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं
उत्कृष्ट आयोजन के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी जे आर डहरिया, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी बद्री विशाल जोल्हे, लोकेश्वर कंवर, विनोद शुक्ला, विकासखंड स्रोत समन्वयक पूर्णानंद मिश्रा, नोडल प्राचार्य उत्तर कुमार चौधरी एवं पालकगण बधाई प्रेषित किये है