पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन ने लंबित अपराधों, चालान, शिकायत के निकाल, गुंडा बदमाश चेकिंग सहित अन्य कार्यवाही में अच्छा कार्य करने वाले अनुसंधानकर्ता अधिकारियों को किया सम्मानित
पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन द्वारा अपराध चालान के निराकरण, शिकायतों के समाधान, वारंट तामील, माइनर एक्ट, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही एवं गुंडा बदमाश चेकिंग कार्यवाही पर अच्छा कार्य करने वाले पुलिस अनुसंधानकर्ता अधिकारियों को उनके कार्यों की समीक्षा कर नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विगत दिनों में पुलिस अधीक्षक द्वारा अनुसंधानकर्ता अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा कर अनुभाग लवकुश नगर से थाना प्रभारी जुझारनगर उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह जाटव को दो बार, चौकी प्रभारी पठा थाना लवकुश नगर उप निरीक्षक राम सिया चौधरी को दो बार नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
थाना प्रभारी हिनौता उप निरीक्षक राजकुमार यादव, थाना प्रभारी प्रकाश बमोरी उप निरीक्षक सुमित कुमार सुमन, थाना गौरिहार से उप निरीक्षक राजकुमार सिंह, थाना चंदला से सहायक उप निरीक्षक बबलूसिंह को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
अनुभाग छतरपुर के थाना सिविल लाइन से सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर त्रिपाठी, सहायक उप निरीक्षक मदन मोहन दुबे, थाना ओरछा रोड से सहायक उप निरीक्षक गोकुल सिंह मरावी, थाना कोतवाली से प्रधान आरक्षक अवधेश चतुर्वेदी, प्रधान आरक्षक उमाशंकर शुक्ला को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।