परशुराम जयंती महोत्सव: सर्व ब्राह्मण युवा वाहिनी ने निकाली वाहन रैली, जय श्री परशुराम के उद्घोष से गूंजा नगर, रविवार शाम को निकलेगा चल समारोह…
बड़वाह कुलदीप सिंह अरोरा
परशुराम जयंती महोत्सव: सर्व ब्राह्मण युवा वाहिनी ने निकाली वाहन रैली, जय श्री परशुराम के उद्घोष से गूंजा नगर, रविवार शाम को निकलेगा चल समारोह…
बड़वाह- सर्व ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में परशुराम जयंती महोत्सव मनाया जा रहा है। इस महोत्सव के तहत शनिवार को सर्व ब्राह्मण युवा वाहिनी ने वाहन रैली निकाली। जो नगर के विभिन्न मार्गो से होकर गुजरी। इस दौरान जहां जहां भी रैली निकली। उस मार्ग पर जय श्री परशुराम के जयकारे गूंजे। शाम करीब 6 बजे नागेश्वर मंदिर परिसर से यह रैली प्रारंभ हुई। महासभा अध्यक्ष राजेंद्र जोशी,दिलीप शर्मा,सुरेन्द्र पंडया,ममता पंड्या,गौरीशंकर शर्मा,नवीन दुबे ने पूजन के साथ रैली का शुभारंभ किया। इसके बाद युवा वाहिनी अध्यक्ष पीयूष शर्मा के नेतृत्व में अपने-अपने दो पहिया वाहनों के माध्यम से समाज के युवा एवं वरिष्ठजन इस वाहन रैली में सम्मिलित हुए। रैली नगर के विभिन्न मार्गो से होकर गुजरी कई। कई स्थानों पर वाहन रैली का स्वागत भी हुआ। मार्ग में बाइक सवार युवाजन बड़े उत्साह के साथ भगवान परशुराम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। हाथों में केसरिया एवं जय परशुराम लिखे हुए ध्वजो को लहराया जा रहा था। नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए निकली रैली का समापन शाम करीब 7 बजे विवेकानंद विद्या विहार हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में हुआ। यहां महासभा अध्यक्ष ने सभी का स्वागत किया। युवा वाहिनी अध्यक्ष पीयूष शर्मा ने इस रैली में सम्मिलित होने वाले सभी युवाओ एवं वरिष्ठजनों का आभार माना।इस दौरान पूर्व युवा वाहिनी अध्यक्ष रोहित डालुका,विशी व्यास ने भी संबोधित किया। बड़वाह टीआई बलराम सिंह राठौर समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने वाहन रैली के दौरान यातयात सुचारु चलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
रविवार को निकलेगा चल समारोह-
परशुराम जयंती महोत्सव के तहत अंतिम दिन रविवार को भगवान परशुराम जी का चल समारोह निकाला जाएगा। इसके पहले शाम को चार बजे नागेश्वर मंदिर परिसर में ही समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों एवं विप्रजनों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही भगवान परशुराम की 4 फिट ऊंची प्रतिमा का अनावरण बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस,क्षेत्रीय विधायक सचिन बिरला, नपाध्यक्ष राकेश गुप्ता,कार्यपालन यंत्री अलिंद देशपांडे के करकमलो से होगा।इसके बाद शाम को परिसर से भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमे समाजजन बड़ी संख्या में सम्मिलित होंगे। महासभा अध्यक्ष पंडित राजेन्द्र जोशी ने सभी समाजजनो से कार्यक्रम में सम्मिलित होने की अपील की है।