Uncategorized

नगर बरुआसागर में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर निकली भव्य तिरंगा यात्रा, वीर जवानों का सम्मान

प्रथम श्रीवास्तव , बरुआसागर झाँसी | मंगलवार को नगर बरुआसागर में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की शानदार सफलता के उपलक्ष्य में वीर जवानों के सम्मान में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा हरदौल मंदिर से प्रारंभ होकर चौक बाजार होते हुए इंटर कॉलेज पर संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में नगरवासी और गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। इस अवसर पर सभी नगरवासी यात्रा में हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारे लगाते हुऐ चल रहे थे |

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में झाँसी महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सोनी उपस्थित रहे। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए वीर जवानों के अदम्य साहस और शौर्य की सराहना की।

यात्रा में विशिष्ट अतिथि अमरसिंह कुशवाहा, कार्यक्रम संयोजक रुपेश नायक (मंडल अध्यक्ष), संदीप जैन, विजय दुबे, सियाराम विश्वकर्मा, राकेश मिश्रा, बालाराम कुशवाहा, केशव यादव, संदीप बिरथरे, शिवम् अग्रवाल, श्यामाचरण बिरथरे, परशुराम कुशवाहा, ऋषि भोडेले, अंकुर पुरोहित, अनुभव चतुर्वेदी, राघवेंद्र सेन, अभिषेक हयारण, अंकित कौशिक, सतेंद्र त्रिपाठी, महेंद्र कुशवाहा, काशीराम रायकवार, मलखान रायकवार, प्रथम श्रीवास्तव, जयप्रकाश कुशवाहा, भूपत कुशवाहा सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

महिला मोर्चा से मीनू राजावत, पार्वती रायकवार, रागनी चौरसिया, कमला सोनी , उर्मिला साहू और गायत्री पुरोहित ने भी तिरंगा यात्रा में सक्रिय रूप से भाग लिया, जो नारी शक्ति के उत्साह और राष्ट्रप्रेम का प्रतीक रहा।

समस्त नगरवासियों ने जोश और उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा में भाग लिया, जिससे पूरा नगर देशभक्ति के रंग में रंग गया। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता और वीर जवानों के सम्मान में आयोजित यह यात्रा बरुआसागर के लिए एक यादगार और प्रेरणादायक क्षण बन गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!