Uncategorizedछत्तीसगढ़

महासमुंद : उप मुख्यमंत्री अरुण साव सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में हुए शामिल

संवाददाता तिलक राम पटेल

महासमुंद : उप मुख्यमंत्री अरुण साव सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में हुए शामिल

घोयनबहारा में सामाजिक समरसता और एकता का अद्वितीय संगम

 

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड के कोमाखान स्थित घोयनबहारा में आयोजित सूरमाल साहू समाज के सामूहिक आदर्श विवाह स्वर्ण जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। समारोह के दौरान समाज के 28 नवविवाहित जोड़ों का विधिवत सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। साथ ही 1975 में इस आयोजन की नींव रखने वाले वरिष्ठ दंपतियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि यह आयोजन सामाजिक समरसता, एकजुटता और पारिवारिक मूल्यों का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि 50 वर्षों से निरंतर इस परंपरा को निभाना अपने आप में अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि समाज में एकजुटता और सहयोग का यह स्वरूप हमें भविष्य के लिए नई प्रेरणा देता है,। साथ ही उन्होंने नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद, समृद्ध और सशक्त वैवाहिक जीवन की कामना की।

 

उप मुख्यमंत्री साव ने घोयनबहारा ग्राम में सामुदायिक शेड निर्माण हेतु 15 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की। इसके अलावा बागबाहरा से पिथौरा मार्ग में भव्य स्वागत द्वार के निर्माण की भी घोषणा की गई, जो क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को और सुदृढ़ करेगा।

 

इस अवसर पर महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी ने भी समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 1975 में शुरू किया गया यह सामूहिक विवाह आयोजन आज एक सामाजिक आंदोलन बन चुका है। यह केवल विवाह नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना, सहअस्तित्व और समानता का प्रतीक बन गया है। उन्होंने आयोजन समिति को बधाई देते हुए समाज की इस सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया।

 

अन्य जनप्रतिनिधियों व समाज प्रमुखों की उपस्थिति

 

समारोह में खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव, पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू, साहू समाज जिला अध्यक्ष धरमदास साहू, जिला स्काउट गाइड संघ के अध्यक्ष येतराम साहू, तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार साहू, सूरमाल साहू समाज के संरक्षक नारायण लाल साहू, भेखलाल साहू, देवेश साहू सहित समाज के सैकड़ों गणमान्यजन एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!