
Uncategorized
*मध्यप्रदेश नगर निगम पालिका कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र सोलंकी का खंडवा आगमन*
असफाक सिद्दीकी जिला ब्यूरो
मध्यप्रदेश नगर निगम पालिका कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र सोलंकी आज खंडवा नगर निगम परिसर में पधारे। उनके आगमन पर स्थानीय कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर कर्मचारी संघ खंडवा की नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। निर्विरोध रूप से निम्न पदाधिकारियों का चयन इकाई स्तर पर किया गया:
• श्री अभिषेक तिवारी — अध्यक्ष
• श्री मनीष झिले — सचिव
• श्री शाहरुख खान — उपाध्यक्ष
• श्री संजय लाड — उपाध्यक्ष
यह सभी पदाधिकारी संगठन की एकता, समर्पण और कर्मचारी हितों की रक्षा हेतु प्रतिबद्ध हैं। सभी चयन सर्वसम्मति से एवं पारदर्शिता के साथ सम्पन्न हुए।
आज प्रदेश अध्यक्ष श्री सोलंकी जी द्वारा इन नियुक्तियों की आधिकारिक घोषणा की गई ।